CG – पेट दर्द, झाड़-फूंक और गैंगरेप: आदिवासी युवती के पेट में उठा दर्द… परिचित ने जड़ी-बुटी दवाई बनाने का दिया झांसा, पहुंची पण्डा के पास… नशीली दवा पिलाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने दिया एक बेटे को जन्म

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक कोरवा समाज की 28 वर्षीय युवती के साथ नशीली दवा पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस घटना के बाद बच्चे को भी जन्म दिया और अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म में शामिल एक तांत्रिक समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बगीचा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने 17 मार्च को थाने में दी शिकायत में बताया कि पिछले साल उसके पेट में अचानक दर्द उठा था, जिससे वो काफी परेशान थी। जुलाई 2024 में परिचित दिलेश्वर यादव आया और उससे बोला कि जड़ी-बुटी दवाई बनवा दूंगा, जिससे उसका पेट दर्द ठीक हो जाएगा।

25 जुलाई को दिलेश्वर फिर से युवती के पास पहुंचा और बोला कि दवाई बन गई है, लेकिन उसे पण्डा के धाम जाकर ही पीना पड़ेगा। युवती उसके झांसे में आकर पण्डा के झोपड़ीनुमा धाम पहुंच गई। आरोपी पण्डा ने एक गिलास में पीने के लिए कुछ दिया, जिसको पीते ही युवती नशे में बेहोश होकर जमीन में जा गिरी। आरोपियों ने मौके का फायदा उठाया और बारी बारी से युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती जब होश में आई तो उसे महसूस हुआ कि उसके साथ रेप हुआ है। युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता डर के मारे घटना की शिकायत किसी से नहीं की। 28 फरवरी 2025 को अंबिकापुर में एक बच्चे को जन्म दिया, तब जाकर इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पण्डा और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपियों का नाम

किषोर पण्डा उम्र 35 वर्ष एवं दिलेष्वर यादव उर्फ दिले उम्र 34 साल दोनों निवासी बगीचा क्षेत्र।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महानदी विवाद पर CM साय का बड़ा बयान :...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में...

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...