पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड अपडेट: SIT ने 1241 पन्ने का पेश किया चार्जशीट… 72 लोगों को बनाया गया गवाह… सुरेश चंद्राकर सहित 4 लोगों का नाम मुख्य आरोपी में

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को SIT ने कोर्ट में चार्जशीट पेश किया गया। SIT ने 1241 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है और 72 लोगों को गवाह बनाया है। मुकेश हत्याकांड में अब तक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर सहित चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और चारो आरोपी जेल में हैं। चार्जशीट में मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर के अलावे महेंद्र रामटेक का नाम है।

पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर और भौतिक साक्ष्य के आधार पर चार्जशीट पेश किया है। जानकारी के मुताबिक सुरेश चंद्राकर ने घटना के चार से पांच दिन पहले ही हत्या की पूरी प्लानिंग तैयार कर ली थी। आरोप के मुताबिक मुकेश को अपने बाड़े में बुलाकर रॉड से कई वार किए गए। हत्या के 48 घंटे बाद गुगल लोकेशन से पत्रकार मुकेश चंद्राकर के भाई यूकेश चंद्राकर ने चट्टानपारा का पता तलाशा।

वहां सेप्टिक टैंक की हुई खुदाई में पुलिस ने पत्रकार के शव को बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियोंको गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अभी जेल में हैं। मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। पूरे मामलेकी जांच एसआईटी कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...