PPT-PMCA परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 11 अप्रैल तक भर सकते हैं फॉर्म

रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की दो परीक्षाओं के प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी हो गई है. पीपीटी और प्री.एम.सी.ए के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे. त्रुटि सुधार करने की तिथि 12 से 14 अप्रैल शाम 5 बजे तक तय की गई है.

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 है. प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 1 मई 2025, गुरुवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी.

वहीं छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए प्री.एम.सी.ए की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 तक है. परीक्षा की संभावित तिथि 1 मई 2025 दिन गुरूवार को बिलासपुर एवं रायपुर में आयोजित की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...