दुर्ग में दो पुलिस कर्मियों की नौकरी गई: SSP बीएन मीणा ने किया दोनों को बर्खास्त

भिलाई। दुर्ग एसएसपी बीएन मीणा इन दिनों एक्शन में है। अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो आरक्षकों की नौकरी चली गई है। दोनों सस्पेंड आरक्षक नव आरक्षक हैं और ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरतते थे। इसमें नव आरक्षको देवव्रत सिंह को पहले भी बर्खास्त किया जा चुका है। बहाली होने के बाद भी वह अपनी लापरवाही से बाज नहीं आया।

एएसपी ग्रामीण अनंत कुमार साहू ने बताया कि नवआरक्षक 633 देवव्रत सिंह, आरक्षक (जी.डी.) के पद पर 15 जनवरी 2013 को भर्ती हुआ था। भर्ती के बाद से ही वह ड्यूटी से नदारद रहता था। कर्तव्य प्रति लापरवाही बरतने एवं लगातार अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर उसे कई बार पहले भी नोटिस भी दिया गया था। उसको इससे पहले भी कई बार कई छोटी व बड़ी विभागीय सजा से दंडित किया जा चुका है। एसएसपी बीएन मीणा ने खुद उस आरक्षक को बुलाकर कड़े शब्दों में चेताया और बड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी जब उसके आदद में कोई परिवर्तन नहीं आया तो उसके खिलाफ 30 मार्च को सेवा से बर्खार्त करने का आदेश जारी किया गया।

इसी तरह नव आरक्षक 77 विक्रम सिंह, आरक्षक (जी.डी.) के खिलाफ भी बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया है। विक्रम एक फरवरी 2011 को पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। इसके द्वारा भी ड्यूटी में गैरहाजिर रहकर कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती जा रही थी। इसके खिलाफ भी इससे पहले कई विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है। अधिकारियों द्वारा पर्याप्त अवसर देने के बाद भी जब उसके आदत में बदलाव नहीं आया तो 30 मार्च को उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...