मत्स्य निरीक्षक परीक्षा के ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा 23 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक रायपुर के 54 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में परीक्षा की निष्पक्षता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज रेड क्रॉस मीटिंग हॉल में परीक्षा के ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु नवीन कुमार ठाकुर, अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं उत्तम प्रसाद रजक और केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता बनाए रखने, अनुशासन का पालन कराने और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में बिना वैध मूल पहचान पत्र के या निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर प्रवेश न दिया जाए, और परीक्षा का सुव्यवस्थित संचालन निष्पक्षता के साथ सुनिश्चित किया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएसपी कर्मी के नए घर से 8 लाख का...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी चंद्र नगर में गृह प्रवेश के बाद पहली रात्रि में ही अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख...

बड़ी खबर : IED बलास्ट होने से एडिशनल एसपी...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से दुखद खबर सामने आई है. नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे...

भिलाई में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला...

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक युवक द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की खबर से इलाके में दहशत फैल...

नेहरू नगर भेलवा तालाब परिसर में फिटनेस के साथ-साथ...

भिलाई। भिलाई नेहरू नगर भेलवा तालाब में हर रविवार की तरह आज भी क्रेज़ी 36 भारत विकास परिषद, हैप्पी ग्रुप के सदस्य जो वहां...

ट्रेंडिंग