छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कर्मचारी यूनियन चुनाव सम्पन्न: उज्जवल दत्ता फिर बने अध्यक्ष… छन्नू लाल कुर्रे चुने गए महासचिव; देखिये पूरी कार्यकारिणी की लिस्ट

भिलाई। छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कर्मचारी यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव आज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में सीमेंट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारी मतदान किया। चुनाव के बाद हुई मतगणना में उज्जवल दत्ता को फिर से यूनियन का अध्यक्ष और छन्नू लाल कुर्रे को महासचिव चुना गया।

चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक समिति बनाई गई थी, जिसमें रमेश तिवारी, सूरज पत्रों, ओंकार शर्मा, राधेश कश्यप, ठाकुर राम निषाद, शिवकुमार टंडन, दामोदर नायक, जयंत बोरकर और राजेंद्र कुमार सिंह शामिल थे। इसके अलावा, आमंत्रित सदस्यों में भगवान दास सोनवानी, परमेश्वर पाल, पवन ठाकुर, जितेंद्र वर्मा और छात्रधारी विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केंद्रीय समिति के शिवबहादुर सिंह, शेख महमूद, अमित बर्मन और धनंजय गिरी को चुनाव पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके निर्देशन में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

मतगणना के बाद चुनाव समिति ने विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की :-

• अध्यक्ष – उज्जवल दत्ता
• महासचिव – छन्नू लाल कुर्रे
• उपाध्यक्ष – डोरीलाल, हेमप्रकाश, कामेश्वर, संजय
• सचिव – संदीप सिंह, ओम प्रकाश सर्वा, संजय सेन
• कोषाध्यक्ष – राजेश वर्मा

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यूनियन उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार काम करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...