“श्रम कानून संशोधन” के पारित होने पर MSME जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष के.के. झा ने किया स्वागत, बोले -श्रम कानून संशोधन स्वागतेय, इंडस्ट्रीज भयमुक्त होकर काम कर सकेंगे

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को लाए गए “श्रम कानून संशोधन” के पारित होने पर एमएसएमई जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष के.के. झा ने हर्ष जताया है। शासन के इस कदम का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा है कि इससे इंडस्ट्रीज भयमुक्त होकर काम कर सकेंगे। साथ ही श्रमिक और उद्योग दोनों ही खुशहाल होंगे।

ज्ञातव्य है कि बजट सत्र में पारित श्रम कानून संशोधन के तहत प्रदेश में अब उद्योगों में होने वाली छोटी-मोटी अनियमितता या घटना पर उद्योगपतियों को कोई सजा नहीं होगी, उन पर केवल जुर्माना लगाया जाएगा। इस संशोधन के तहत उद्योगों में रोजगार बढ़ाने के लिए भी कई बदलाव किए जाएंगे। अध्यक्ष झा ने कहा कि एमएसएमई उद्योग कैसे आगे बढ़े और उनके सामने जो बाधाएं आ रही हैं शासन ने उन्हें महसूस किया है। इन बाधाओं को कैसे दूर किया जाए इसे लेकर शासन द्वारा लगातार कोई न कोई उपाय किए जा रहे हैं। इसी के तहत विधानसभा के बजट सत्र में जो यह श्रम कानून संशोधन पारित किया गया उससे उद्योग जगत में हर्ष है।

अध्यक्ष झा ने कहा कि इस संशोधन से इंडस्ट्रीज अब भयमुक्त होकर काम कर सकेंगे। इंडस्ट्रीज कभी भी श्रमिकों के खिलाफ काम नहीं करती लेकिन ऐसा माहौल बना दिया जाता है जिससे भय रहता है।इंडस्ट्रीज भयमुक्त होकर काम करें या फिर काम करवाए, इसे शासन ने गंभीरता से लिया है। सभी तथ्यों का सर्वे करके शासन ने यह संशोधन लाया है। इससे श्रमिक और उद्योग दोनों ही खुशहाल रहेंगे।

अध्यक्ष झा ने शासन से यह मांग भी की कि जहां-जहां ईएसआईसी हॉस्पिटल है वहां पर इलाज की सुविधाएं और बढ़ाई जाएं। इसके साथ ही श्रमिकों को जो भी सुविधाएं दी जा रही हैं उसमें और बढ़ोतरी की जाए। इससे श्रमिक और उसका परिवार खुशहाल रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...