विदेश मंत्रालय में सेवा देगा छत्तीसगढ़ का लाल : SSC CGL में शुभम ने भारत में किया टॉप, पहले ही प्रयास में मिली सफलता, बधाई देने वालों का लगा तांता

सरगुजा। अंबिकापुर के शुभम अग्रवाल ने पहले ही प्रयास में एसएससी सीजीएल 2024 में भारत में टॉप करते हुए अंबिकापुर सहित छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। शुभम विदेश मंत्रालय ज्वाइन करेंगे। शुभम की सफलता से परिवार व शहर में खुशी की लहर है।

दरअसल अंबिकापुर के कुंडला सिटी में रहने वाले शुभम अग्रवाल ने भारत में ssc cgl में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शुभम के पिता मुकेश अग्रवाल व्यवसायी हैं। शुभम कुंडला सिटी में ही ट्यूशन क्लास चलाते हैं। रिजल्ट आते ही परिवार में खुशी का माहौल है। इस बार SSC CGL की परीक्षा 19 लाख लोगो ने 18000 पदों के लिए दी थी। प्रथम स्थान आने पर देश के विभिन्न इंस्टिट्यूट के अधिकारी शुभम के घर बधाई देने व इंटरव्यू लेने पहुंच रहे हैं।

बता दें कि शुभम की प्रारंभिक शिक्षा भैयाथान के नेहरू बाल विद्या मंदिर से हुई। इसके बाद सूरजपुर के ग्लोबल पब्लिक स्कूल से कक्षा 9 और 10 की पढ़ाई की। कक्षा 11 और 12 की शिक्षा फिर से भैयाथान के सरकारी स्कूल से पूरी की। शुभम की स्नातक की शिक्षा एन आई टी रायपुर से हुई। यह शुभम का SSC CGL मे पहला प्रयास था। इससे पहले शुभम ने UPSC का पेपर दिया था जिसमें इन्होंने 3 बार प्रारंभिक परीक्षा पास की। शुभम अब विदेश मंत्रालय ज्वाइन करेंगे। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ से कोई प्रथम आया हो। शुभम ने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता,भाई, धर्मपत्नी के साथ साथ अपने गुरुजनो को श्रेय दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...