Durg News: शादी से लौटते वक्त पलटी पिकअप, 17 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। एक पिकअप वाहन पलटने से 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल हुए हैं। इनमें से 4 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा की पिकअप में 30 लोग सवार होकर शादी से लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के नेट गांव से 30 लोग डौंडी विकासखंड के मर्रामखेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। वापसी के दौरान गंगोलीडीही गांव के रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कुल 17 लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी गाड़ियों की मदद से घायलों को डौंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 4 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...