महादेव घाट मुक्तिधाम में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर किया ब्लड डोनेट, शहीदी दिवस पर लगा रक्तदान शिविर

रायपुर। राजधानी रायपुर के युवाओं की पहल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिवाकर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुरेंद्र शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष (सझम) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राम जी राजवाड़े संगठन मंत्री (सझम) व महेंद्र औसर पार्षद रायपुरा वार्ड मौजूद रहे। इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

युवा पहल के संस्थापक राहुल शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हम हर वर्ष शहीदी दिवस के दिन अमर शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जी को नमन करते हुए करते हैं। इन तीनों अमर शहीदों ने देश को आजादी दिलाने में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है उसको हम नमन करते हैं। युवा पहल के रक्तदाता साथी साल के 365 दिन पूरे प्रदेश में जहां भी आवश्यकता होती है वहां रक्तदान करते हैं।

साथ ही मैं मीडिया के माध्यम से अनुरोध करता हूं कि समाज के हर वर्ग के लोगों को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्तदान महादान होता है। आप अपने एक यूनिट रक्त से किसी आम व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। अंत में मैं मॉडल ब्लड बैंक मेकाहारा के सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिनके योगदान से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर युवा पहल के साथी एवं समस्त रक्तदाता मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...