CG – जहां मारे गए 26 नक्सली, वहीं 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, कई पर थे लाखों इनाम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अंड्री इलाके में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे। सुरक्षाबलों के लगातार सफल ऑपरेशन के बाद नक्सलियों में भय व्याप्त हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों ने CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी, ASP डॉक्टर यूलेण्डन यॉर्क के सामने सरेंडर किया। इन नक्सलियों में AOB डिवीजन सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य, समेत प्लाटून मेम्बर्स शामिल हैं। अब तक 107 नक्सलियों ने बीजापुर में आत्मसमर्पण किया है।

उल्लेखनीय है कि, बस्तर संभाग में गुरुवार को 30 नक्सली सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए थे। बीजापुर जिले में हुई एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को बड़ी क्षति पहुंचाई थी। यहां जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं बस्तर संभाग के ही कांकेर जिले में 4 नक्सली मारे गए हैं। वहीं एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर गंगालूर इलाके के अंड्री के जंगलों में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर उनको घेरने के लिए एक बड़ा आपरेशन लांच किया था। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल जवानों की मौके से वापसी नहीं हो पाई है। मुठभेड़ स्थल से AK, SLR, इंसास, 303,315 बोर, 12 बोर, भरमार आदि हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...