CG में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर… 3 लोगों की मौके पर मौत, हादसे में बाइक के उड़ गए परखच्चे

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन युवकों की जान चली गयी। ये हादसा चिरईघाट के पास हुआ है। घटना की सूचना के बाद शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये थे। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने लोगों को समझाते हुये सड़क से हटाया और जाम को खुलवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...