Sex रैकेट का भंडाफोड: विदेशी महिलाओं को काम दिलाने के बहाने वेश्यावृत्ति में धकेला गया… पुलिस ने 3 नाबालिग समेत 23 महिलाओं को बचाया… 7 अरेस्ट

Sex रैकेट का भंडाफोड

क्राइम डेस्क। दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में चल रहे एक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इसमें तीन नाबालिग और 10 नेपाली नागरिकों समेत 23 महिलाओं को बचाया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पहाड़गंज पुलिस स्टेशन, शारदानंद मार्ग पुलिस चौकी और हिम्मतगढ़ पुलिस चौकी की टीमों द्वारा किए गए संयुक्त अभियान में मानव तस्करी में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचनाओं और निगरानी के आधार पर पुलिस ने अवैध व्यापार में शामिल प्रमुख स्थानों की पहचान की। आरोपी कथित तौर पर पश्चिम बंगाल, नेपाल और अन्य राज्यों से महिलाओं को झूठे बहाने से बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेल रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें पहाड़गंज मुख्य बाजार क्षेत्र के एक कमरे में रखा गया था, जिसके बाद उन्हें विभिन्न होटलों में भेजा गया। छापेमारी से पहले, टीमों ने निगरानी की और संदिग्ध स्थानों पर फर्जी ग्राहकों को तैनात किया।

अधिकारी ने कहा कि अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद टीमों ने होटलों सहित कई स्थानों पर छापे मारी की। पीड़ितों को स्कूटर पर अलग-अलग स्थानों पर ले जाया जाता हुआ पाया गया। टीमों ने तीन नाबालिगों सहित 23 महिलाओं को बचाया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नूरशेद आलम (21), मोहम्मद राहुल आलम (22), अब्दुल मन्नान (30), तौशिफ रेक्सा, शमीम आलम (29), मोहम्मद जारुल (26) और मोनिश (26) के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...