भिलाई। भिलाई शहर में पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए आम लोगों में भय उत्पन्न करने वाले आरोपी लक्खा सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो तलवारें और एक पिस्टलनुमा गन बरामद की गई है। यह कार्रवाई थाना भिलाई भट्टी के अंतर्गत हुई। मिली जानकारी के अनुसार जहां आरोपी ने सड़क 07 पार्क, सेक्टर 4 में लोगों को पिस्टलनुमा गन दिखाकर और तलवार लहराकर भय का माहौल बनाया था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, 22 मार्च 2025 को पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि लक्खा सिंह नामक व्यक्ति सड़क 07 पार्क, सेक्टर-4 में अपने हाथ में पिस्टलनुमा गन लेकर लोगों को डराकर दिखा रहा है। इसके अलावा, उसने अपनी कार डस्टर की डिक्की में लोहे की धारदार तलवार भी रखी हुई थी। यह सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेर लिया।

