AIIMS में हार्निया की सर्जरी के लिए डेढ़ साल की वेटिंग? छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक ने लगाया लापरवाही का आरोप… PM और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को देंगे ज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ कुलदीप सोलंकी ने छत्तीसगढ़ के एकलौते एम्स रायपुर में लापरवाही का आरोप लगाया है। दरहसल डॉ कुलदीप सोलंकी ने एम्स रायपुर में हार्निया की सर्जरी के लिए डेढ़ साल की वेटिंग को अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं असंवेदनशील बताया है। उल्लेखनीय है कि एक मरीज हर्निया से पीड़ित है एवं उसे ऑपरेशन के लिए कहा गया है। जब मरीज माह सितंबर 2024 में एम्स रायपुर गए तो उन्हें आपरेशन की डेट लगभग डेढ़ वर्ष बाद दिसंबर 2025 की दी गई है।

डॉ कुलदीप सोलंकी

उन्होंने आगे कहा कि, “एम्स रायपुर में प्रतिदिन अनेक ऑपरेशन हो सकने वाले सेटअप के बाद भी डेढ़ वर्ष की वेटिंग जांच का विषय है। प्रथम दृष्टया तो यह शासकीय कार्य एवं जवाबदेही के प्रति निष्क्रियता,लापरवाही एवं असंवेदनशीलता प्रतीत होती है।” छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ कुलदीप सोलंकी ने कहा कि “रायपुर एम्स से छत्तीसगढ़ की जनता को बहुत आशाएं थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एम्स रायपुर के रुप मे छत्तीसगढ़ को एक बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी यह लोगो को विश्वास था। किंतु एम्स रायपुर के स्थानीय प्रबंधन की लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता के कारण छत्तीसगढ़ के मरीज दर दर ठोकर खा रहे हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि, “रायपुर एम्स का प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का बजट है। सैकड़ो स्पेशलिस्ट हैं किंतु उसके बाद भी वहां डेढ़ साल की वेटिंग दी जा रही है। रायपुर एम्स की ऐसी कार्यप्रणाली अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। छत्तीसगढ़ की जनता को एम्स रायपुर से अत्यधिक अपेक्षाएं हैं किंतु उन्हें समय पर ना तो बेड मिलता है और सर्जरी एवं सीटी स्कैन/एन्डोस्कोपी जैसी जांचों के लिए के लिए गैर जरूरी वेटिंग का रोजाना सामना करना पड़ता है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने एम्स रायपुर प्रशासन से आग्रह किया है कि वह गैर जरूरी वेटिंग को तुरंत सुचारू करे अन्यथा इस विषय को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रधानमंत्री जी से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर का दीपक टंडन 19 नवंबर तक पुलिस रिमांड...

रायपुर। न्यूज पोर्टल की आड़ में लोगों को बदनाम करने और AI टूल के जरिए अश्लील तस्वीरें तैयार कर ब्लैकमेलिंग करने के मामले में...

महासमुंद में धान के अवैध भंडारण का खुलासा :...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था के बीच अवैध रूप से धान जमा करने वालों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। इसी...

छठ महापर्व पर कोहका भेलवा तालाब में जनसेवा :...

भिलाई। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कोहका भेलवा तालाब में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया। भारतीय जनता...

तमिलनाडु सीएम थलापति विजय का PA बनकर साइबर ठगी...

राजनांदगांव। साइबर ठग अब लोगों को जाल में फंसाने के लिए बड़े नेताओं और चर्चित हस्तियों के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। राजनांदगांव...