CG – नवविवाहिता का मिला शव: कांग्रेस नेता की बहू ने लगाई फांसी… 2 महीने पहले हुई थी शादी… परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, बोले – दामाद ने मारा

CG

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नवविवाहिता का शव मिला है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की लाश उसके घर के कमरे में पंखे से लटकते मिली। इस जानकारी के बाद मायके पक्ष के लोगों ने थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाये है। बता दें कि मृतिका की शादी दो माह पहले ही हुई थी। मामला घुमका थाना क्षेत्र का है।

परिजनों ने बताया कि दामाद उनकी बेटी से पैसे मांगता था। रुपए नहीं देने पर मारपीट करता था। धमकी देता था कि जो करना है कर लो वह पहले भी जेल जा चुका है। आरोपी पति घुमका के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी का बेटा है। हंगामे के बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में रखा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सलोनी की रहने वाली भूमिका दुबे (24) की शादी घुमका के सोनल द्विवेदी (28) से 22 जनवरी 2025 को हुई थी। सोनल द्विवेदी ड्राइवरी का काम करता है।

22 मार्च की शाम करीब 6 बजे भूमिका की लाश उसके ससुराल के एक कमरे में पंखे पर लटकती मिली। ससुराल पक्ष ने बताया कि उनसे घर के ऊपर कमरे में भूमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 8 बजे भूमिका के पिता सजीवन दुबे परिजन और गांव के लोगों के साथ घुमका पहुंचे। इसके बाद परिजन ने भूमिका के ससुराल के सामने हंगामा मचाया। परिजन ने बताया कि दामाद शादी के बाद से ही भूमिका को पैसे के लिए प्रताड़ित करता था।

वहीं आरोपी पति का कहना है कि भूमिका किसी दूसरे लड़के से बात करती थी। इसलिए दोनों के बीच झगड़ा होता था। भूमिका के मायके पक्ष के लोगों ने पूरी रात घुमका में बिताई। रविवार सुबह परिजन थाने पहुंचे। जहां उन्होंने भूमिका के हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने कहा कि भूमिका के पति ने उसकी हत्या की है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने भूमिका के पति सोनल द्विवेदी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी का बयान दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल, आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...