भिलाई में बाइक चोरी के 4 मामलों का खुलासा… आरोपी के दोस्त से चारों गाड़ी बरामद

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना में वाहन चोरी के 04 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी की मोटर सायकल और स्कूटी जब्त की हैं। इस कार्रवाई में आरोपी पुरुषोत्तम यादव और उसके साथी से 03 मोटर सायकल और 01 एवियेटर स्कूटी बरामद की गई हैं। चोरी गए वाहनों की कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) के निर्देश पर वाहन चोरी के मामलों की गंभीरता से जांच की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में एसीसीयु. भिलाई और थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। चोरी गए वाहनों के बारे में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 439/2024, 476/2024, 480/2024 और 32/2025 दर्ज किए गए थे। इनमें चोरी की गई मोटर सायकल और स्कूटी की डिटेल्स इस प्रकार हैं:

  1. एच.एफ. डिलक्स मोटरसायकल (क्रमांक CG 07 BF 5782)
  2. होंडा एवियेटर स्कूटी (क्रमांक CG 07 LZ 0547)
  3. सीडी डिलक्स मोटरसायकल (क्रमांक CG 07 BX 8760)
  4. हिरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसायकल (क्रमांक CG 07 BT 2378)

इन चोरी के मामलों में पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम यादव उर्फ पुरण यादव (उम्र 22 वर्ष) निवासी भांठापारा, रुआबांधा को गिरफ्तार किया, जिन्होंने अपने एक अपचारी साथी के साथ मिलकर अलग-अलग दिनों में इन वाहनों को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 मोटर सायकल और 01 एवियेटर स्कूटी बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को केंद्रीय जेल दुर्ग और अपचारी बालक को बाल संरक्षण गृह में भेज दिया गया। इस सफलता में एसीसीयु. के सउनि. नरेन्द्र सिंह राजपुत, आर. रोहन दुबे, आर. राजकुमार चन्द्रा, आर. चित्रसेन साहू तथा थाना भिलाई नगर के प्र. आर. सतिश पाण्डेय, भुपेन्द्र यादव, हेमंत साहू और ब्रम्हानंद देशलहरे की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...