CG – आग पर एक्शन: विद्युत सब स्टेशन में लगी थी आग… ईई गुंजन का हुआ ट्रांसफर, स्टोर कीपर सस्पेंड… कई बिंदुओं पर की जा रही जांच

CG

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के कोतरा रोड के पास स्थित सब स्टेशन में भीषण आग लग गई थी। इस मामले में एक्शन लेते हुए स्टोर प्रभारी ईई गुंजन शर्मा का तबादला रायपुर कर दिया गया हैं। वहीं स्टोर कीपर विवेक विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय सारंगढ़ रहेगा।

यह घटना 17 मार्च की सुबह हुई, जब लगभग 300 ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आ गए थे, जिससे करीब लाखों रुपए का नुकसान हुआ। घटना के बाद रायपुर, बिलासपुर के अधिकारियों की जांच टीम घटित की गई। टीम रायगढ़ पहुंचकर जांच शुरू की और मौके का मुआयना किया।

इसके बाद संबंधित अधिकारियों से पूछताछ भी की गई। जहां प्रारंभिक तौर पर जांच प्रभावित न हो, इसके लिए ईई का ट्रांसफर और स्टोर कीपर को सस्पेंड किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...