मेरठ जैसा एक और हत्याकांड! शादी के 14 दिन बाद ही बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग रच डाली पति को रास्ते से हटाने की साजिश, 2 लाख रुपए में दे दी मारने की सुपारी

मेरठ जैसा एक और हत्याकांड!

क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी. जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2025 को प्रगति यादव की युवक से शादी हुई थी. लेकिन शादी के महज 14 दिन बाद ही 19 मार्च को प्रगति ने पति को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच डाली.

दरअसल, 19 मार्च को सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में गेहूं के खेत में पड़ा मिला. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान तीन दिन बाद युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान प्रगति यादव के पति के रूप में हुई थी.

मामले की जांच के लिए सहार थाना पुलिस, सर्विलांस टीम और SOG टीम को लगाया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध शख्स प्रगति के पति को बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखा. पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया. पुलिस ने प्रेमी और प्रगति को जब हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने राज उगल दिया.

पुलिस पूछताछ में प्रगति यादव ने पति की हत्या करने की साजिश को कबलू ली. जांच में सामने आया कि प्रगति का प्रेमी अनुराग यादव उसी गांव का रहने वाला था और दोनों का चार साल से प्रेम संबंध था. परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए प्रगति की शादी अनुराग से नहीं हो पाई थी. हालांकि शादी के बाद भी प्रगति अनुराग के प्रेम में पागल थी. यही वजह थी कि उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए अनुराग के साथ हत्या की साजिश रच डाली.

प्रगति ने अनुराग को हत्या के लिए एक लाख रुपये दिए, जिसके बाद अनुराग ने अपने साथी रामजी नागर के साथ मिलकर दो लाख रुपये में सौदा तय किया. 19 मार्च को जब प्रगति का पति कन्नौज से लौट रहा था, तब आरोपियों ने उसे नहर के पास एक होटल पर रोककर बहाने से बाइक पर बिठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने रामजी नागर और अनुराग यादव को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए. गहराई से पूछताछ के बाद प्रगति यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...