सोशल मीडिया में हुई जान पहचान, दोस्ती बदली प्यार में… बर्थडे में घुमाने के बहाने बॉयफ्रेंड ने बुलाया गर्लफ्रेंड को… फिर जंगल ले जाकर किया रेप, शादी का झांसा देकर लगातार करता रहा शोषण

CG

मोहला-मानपुर। सोशल मीडिया में एक युवती की युवक से पहचान हुई। दोनों एक दूसरे से बाते करने लगे। देखते ही देखते थोड़े ही दिनों में दोनों ने प्यार का इजहार भी कर दिया। फिर मेरा बर्थडे कहकर प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने बुलाया और जंगल ले गया। जंगल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेप किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला मोहला थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि नवंबर 2023 में उसकी पहचान गजेंद्र सिंह मरकाम (30 वर्ष) निवासी मासुल, थाना मोहला से फोन पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्रेम संबंध बन गया। युवक ने 3 दिसंबर 2023 को युवती को फोन किया और जन्मदिन के बहाने बुलाया।

तय जगह पर युवती के पहुंचने के बाद युवक ने युवती को कार से कोरलवंड जंगल ले गया और शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर मोहला सिद्धार्थ नगर में किराए के मकान में लगातार शारीरिक शोषण करते रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 64(2)(म), 69, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर युवक को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...

गोवंश का सिर कटा मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों...

राजनांदगांव। शहर के गौरीनगर तालाब में गोवंश का सिर कटा मिलने की घटना को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मामले में एक संदिग्ध...

फेसबुक पर दोस्ती, मंदिर में शादी और सात फेरों...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी में सात फेरे नहीं होने का हवाला देकर विवाह को शून्य घोषित...

नवरात्रि पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, सड़क पर बंधी...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि पंडाल के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक फैजान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी...