CG – सब्जी का भाव कम करने बोलना ग्राहक को पड़ा महंगा… सब्जी वाले ने उठाकर जमीन पर पटका, सिर पर लोगी चोट… इलाज के दौरान चले गई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सब्जी का मोल भाव करना ग्राहक को भारी पड़ गया है। दुकानदार ने ग्राहक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, दुकानदार ने ग्राहक के बीच सब्जी के मोल भाव को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दुकानदार ने ग्राहक को उठा के पटक दिया, जिससे उस के सिर चोट लग गयी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम नारायण सिंह (50) है, जो बिहार के छपरा के धोबाही गांव का रहने वाला था। नारायण का मर्डर सब्जी दुकानदार रेशम ढीमर उर्फ गोलू ढीमर (28) ने किया है। आरोपी गोलू ढीमर महासमुंद जिले के पिथौरा रावांभांठा का रहने वाला है।

दरअसल, यह घटना 22 मार्च के शाम 6 की है। नारायण सिंह सब्जी लेने के लिए रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास गोलू ढीमर के पास पहुंचे। इस दौरान नारायण ने कद्दू उठाकर रेट पूछा, फिर वह मोलभाव करने लगा। इस दौरान दुकानदार गोलू रेट कम नहीं करने और ग्राहक की बातों से गुस्सा हो गया। नारायण सिंह से विवाद करने लगा। गोलू ने ग्राहक को जमकर गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर कहा कि तुझे जान से मार दूंगा।

विवाद बढ़ने के बाद गोलू ने गुस्से में आकर नारायण को मुक्के से मारना शुरू कर दिया, फिर आरोपी गोली ने नारायण को उठाकर सिर के बल जमीन पर पटक दिया। वारदात के बाद आसपास लोगों ने फौरन पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान नारायण की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खमतराई थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है, जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...