अशोक जैन बने छत्तीसगढ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से लिया आशीर्वाद

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की आवश्यक बैठक रायपुर में हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने अपनी सहमति से अशोक जैन नगर पालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार, जैन ट्रांसपोर्ट के मालिक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता को सर्वसम्मति से अंजय शुक्ला के स्थान पर छत्तीसगढ ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।

अशोक जैन ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब लोग एकजूट होकर ट्रांसपोर्ट की समस्या को शासन एवं सीमेंट उद्योग को अवगत कराकर उसका निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि छोटे बड़े सभी ट्रांसपोर्टरो के हितो को ध्यान में रख कर कार्य किया जाएगा। CCTWA के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने अपने सभी ट्रांसपोर्टर साथियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मुलाकात की और आशीर्वाद लिए।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष अमित सुरी, सुधीर अग्रवाल संरक्षक, इंद्रजीत सिंग, शशिभूषण शुक्ला, सुखदेव सिंह सिद्ध, अमित तिवारी, सुव्रत डे, मलकीत सिंह, जशवंत बिल्लू, राजू सिंह जाज वैभव जग्गी, अरूण तुलसियान, रितेश जैन, अनुराग जैन, रवि अग्रवाल, पप्पु सेठिया, पंकज गांधी, बी पी शर्मा, बी पी साहू, सुक्खी बावा संदीप सिंह, अनीश विश्रोई सनोध सिंह, पंकज सिंह, पुरुषोत्तम भिते, आनंद आहुजा, इन्द्रजीत सैनी, उज्जवल मालू, चैतन्य अग्रवाल, राहुल जेम्स, लोकेष शर्मा , प्रकाश चन्द्रा, प्रकाश अग्रवाल, रितेष अग्रवाल, रामनरेष यादव, सोम सिंग, कमल पोद्दार, विजयेन्द्र यादव, मनीष सुल्तानिया राजा भाटिया पंकज गांधी एवं एशोसिएशन के लगभग 60 सदस्यों ने लिखित में आपने हस्ताक्षर कर सहमति जाहिर की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...