छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नक्सल मुद्दे को लेकर हो सकती है बड़ी बैठक

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 और 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह रायपुर और बस्तर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी इस यात्रा को राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल समस्या के समाधान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमित शाह 4 अप्रैल की देर शाम रायपुर पहुंचेंगे जहां उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं। रायपुर में उनके विभिन्न सुरक्षा और प्रशासनिक बैठकों में शामिल होने की संभावना है। 5 अप्रैल को अमित शाह बस्तर का दौरा करेंगे, जहां वह दंतेवाड़ा में आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

इस दौरान वह स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बलों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ नक्सल समस्या पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षा अभियानों की समीक्षा के साथ-साथ आगे की रणनीतियों पर भी चर्चा होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...