CBI छापे पर PCC चीफ बैज ने कहा – न कांग्रेस झुकेगी न रुकेगी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले – सदन में नेता प्रतिपक्ष ने सीबीआई पर जताया था भरोसा, कई मुद्दों पर चल रही जांच

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई की दबिश को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। बैज ने X पर लिखा है कि तमाम असफल छापों और नाकाम साजिशों के बाद अब भाजपा ने CBI को भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के पीछे लगा दिया है।आज सुबह से ही CBI हमारे दोनों नेताओं के घर पर जमी हुई है, लेकिन ये सत्ता की हताशा के सिवाय कुछ नहीं। लेकिन याद रखो — न कांग्रेस झुकेगी, न कांग्रेस रुकेगी।

बैज ने कहा, ये लड़ाई सिर्फ नेताओं की नहीं, हर उस सच्चाई की है, जिसे सत्ता के दम पर कुचलने की कोशिश हो रही है। भाजपा याद रखे — सत्य झुकता नहीं,और अन्याय का अंत निश्चित है। वहीं छापे को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि CBI के कई जगहों पर पहुंचने की जानकारी मिली है। किस विषय पर छापा पड़ा है यह नहीं मालूम है। कई मुद्दों पर CBI जांच चल रही है। सदन में नेता प्रतिपक्ष ने CBI पर विश्वास जताया है। कांग्रेस के अधिकतम लोगों को CBI पर विश्वास है। कांग्रेस में कुछ लोग हैं जो गड़बड़ी किए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...