CM साय बोले – महादेव सट्टा ऐप की जांच CBI कर रही, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम से आज रायपुर लौटे. रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए महादेव सट्टा एप मामले में कहा, महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई कर रही है और इसके दोषियों के बचने का रास्ता नहीं है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद की गई, जिसकी अब गहन जांच हो रही है। जो भी इसमें शामिल होगा, चाहे कोई भी हो, कार्रवाई तय है

साय ने CBI रेड और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया. सीएम साय ने कहा कि भूपेश बघेल के पास दूसरा बोलने के लिए कोई रास्ता नहीं है. सीबीआई के द्वारा महादेव सट्टा एप पर यह जांच हो रही है. सबको मालूम है किस तरह से हमारे छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे की लत लगा दी गई थी. अब मामले में जांच सीबीआई कर रही है.

इसके साथ ही सीएम साय ने भूपेश बघेल के बयान को लेकर कहा कि उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है तो कुछ भी बोलते हैं. इसमें चाहे कोई भी हो दोषीदार बख्शे नहीं जाएंगे. इसमें भाजपा और कांग्रेस के करीबी होने का कोई सवाल नहीं है. जो भी लिंक पूरे प्रकरण से जुड़ा होगा, उन सभी के ऊपर कार्रवाई होगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...