गर्ल्स हॉस्टल के AC में हुआ धमाका, लगी भीषण आग… कई छात्राएं अंदर फंसी; बिल्डिंग से कूदती दिखीं छात्राएं

गर्ल्स हॉस्टल के AC में हुआ धमाका

गौतम बुद्ध नगर: जिले के ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में गुरुवार की शाम को अचानक आग लग गई, जिसकी वजह से पूरे परिसर में धुआं भर गया। दमकल विभाग की टीम ने अंदर फंसी 160 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में लगे एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगने की घटना सामने आई है।

एसी का कंप्रेशन फटने से लगी आग
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार शाम को आग लग गई। गुरुवार की शाम 5:25 बजे हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगे एसी का कंप्रेशर फटने से आग लगी। वहीं आग लगने से हॉस्टल में धुआं फैल गया। इससे छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। दो छात्राओं ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदने का भी साहस किया। इनमें से एक छात्रा को मामूली चोटें आई हैं।

हॉस्टल में मौजूद थीं 160 छात्राएं
वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने सीढ़ियों के रास्ते अंदर फंसी 160 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो छात्राएं आग से बचने के लिए खिड़की से उतरती दिख रही हैं। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

आग लगने से मची अफरा-तफरी
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 5:25 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि आग लगने से हॉस्टल में काफी धुआं फैल गया था, जिसकी वजह से वहां मौजूद लड़कियों के बीच अफरातफरी मच गई थी। दमकल की टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगे एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगी। चौबे ने बताया कि दमकल विभाग आग लगने का सटीक कारण पता लगा रहा है। (इनपुट- राहुल ठाकुर)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...