CG Big Breaking: मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, सभी के शव के साथ बड़ी मात्रा में हथियार बरामद, दोनों तरफ से फायरिंग जारी

सुकमा। सुरक्षा बलों को आज फिर बड़ी कामयाबी मिली है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के गोगंडा पहाड़ी में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं. सभी के शव और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. मारे गए नक्सलियों में कई बड़े कैडर शामिल हैं. इसकी पुष्टि DIG कमलोचन काश्यप ने की है.

डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान गोगंडा पहाड़ी के उपमपल्ली इलाके में नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. इस मुठभेड़ में 2 जवानों को मामूली चोट आई है. मारे गए माओवादियों की संख्या अभी और भी बढ़ने की संभावना है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...