दुर्ग में महिला दिवस मनाने जुटीं छत्तीसगढ़ की 100 से ज्यादा महिला फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर… रंगारंग कार्यक्रम में दिखा जबरदस्त उत्साह

दुर्ग। दुर्ग में महिला दिवस मनाने टीम फिजियो हारमोनिया द्वारा एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की 100 से ज्यादा महिला फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुईं। यह कार्यक्रम शनिवार को दुर्ग के एक निजी रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ और इसे छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला आयोजन माना जा रहा है। जिसका पूरा श्रेय फिजियो हारमोनिया को जाता है।

फिजियो हारमोनिय के इस भव्य कार्यक्रम के आयोजक सदस्यों डॉक्टर शिप्रा पाटनकर, डाक्टर कुमकुम डे, डॉक्टर श्वेता देशलहरा, डॉक्टर नेहा बत्रा, डॉक्टर दीपिका पटेल और डॉक्टर रोमा माखीजा के अथक परिश्रम के परिणामस्वरूम यह गरिमापूर्ण उत्सव सम्भव हो पाया । इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें 1993 से 2020 तक के बैच की महिला फिजियोथेरेपिस्ट एक साथ जुड़ीं

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. क्षिप्रा पाटणकर के स्वागत भाषण से हुई ।

कार्यक्रम में परिचय सत्र के बाद गायन, नृत्य और स्टैंड-अप कॉमेडी जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आरंभ से अंत तक बांधे रखा। महिला-दिवस के मद्देनज़र चिकित्सीय क्षेत्र में महिला फिजियोथेरेपिस्ट के योगदान पर महत्त्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यक्रम में IAPWC की प्रदेश प्रभारी डॉ. गरिमा तिवारी अपनी टीम के साथ उपस्थित रही और IAP के योगदान पर चर्चा की।

इसके अलावा, मनोरंजक खेलों और मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ. कुमकुम डे और डॉ. श्वेता देशलहरा ने बखूबी निभाई। वहीं, डॉ. दीपिका और डॉ. रोमा ने प्रदेशभर से आईं महिला फिजियोथेरेपिस्ट का स्वागत किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन डॉ. नेहा बत्रा के धन्यवाद ज्ञापन और संगीत पर थिरकते कदमों के साथ हुआ। अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ इस सतरंगी आयोजन का समापन हुआ। फिजियो हारमोनिय की रजिस्ट्रेशन टीम में डॉक्टर स्वाति जैन और डॉक्टर दुर्गेश शर्मा की सार्थक भूमिका उल्लेखनीय रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...