छत्तीसगढ़ में खुलने वाली 67 नए शराब दुकानों का छत्तीसगढ़ी महिला संघ ने किया विरोध… एक दिवसीय धरना दिया और सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। रविवार को जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभा चल रहा था। वहीं दूसरी तरफ दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ी महिला संघ ‌द्वारा छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी को लेकर जोहार चौक रिसाली में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। संघ की महिलाओं ने बताया की, वर्तमान में छत्तीसगढ़ की साय सरकार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से इसी तरह 67 नए शराब दुकाने खोलने जा रही है। दुर्ग जिले में लगभग 18 नए शराब दुकान खुलने को तैयार है। जबकि पूर्व में 16 शराब दुकान दुर्ग में संचालित है। अब बढ़कर 34 हो जाएंगे। जिसको लेकर प्रदेश छत्तीसगढ़ी समाज ने प्रत्येक जिले में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

इसी कड़ी में दुर्ग जिले के रिसाली के जोहार चौक में उक्त प्रदर्शन किया गया। जहां कार्यपालिक मजिस्ट्रेट क्षमा यदु को ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ी महिला संघ की सदस्य कुसुमलता वर्मा ने कहा कि, शराब खपत के मामले में छत्तीसगढ़ बहुत आगे है, पहले से ही छत्तीसगढ़ पूरे देश में शराब खपत के मामले में सबसे उपर है जिसका दुष्परिणाम घरेलू कलह, हिंसा, सड़क दुर्घटना, महिला प्रताड़ना, बलात्कार, चोरी, डकैती, मानसिक अवसाद, शिक्षा का गिरता स्तर, चाकूबाजी, हत्या जैसे अपराध के रूप में सामने आ रही है।

सरकार इस शराब से अपना सरकारी खजाना भरने के लिए आम जनता को शराब पिलाकर 12 हजार करोड़ रुपये राजस्व के नाम पर नाम पर लूटने जा रही और जनता को तबाह कर रही है। और इसी पैसों से महतारी वंदन कर रही है। सरकार का ये चरित्र समझ से परे है जबकि कार्यपालिका, विधायिका एवं न्यायपालिका मिलकर जनता के कल्याण के लिए योजना बनाते है।

सरकार ढोंग बंद करे: चंद्रकला तारम
छत्तीसगढ़ी महिला संघ का कहना है शराब से राजस्व वसूली का कारोबार आम जनता की मौत और युवाओं को अपराध में धकेलने का सौदा है। एक तरफ सरकार शराब की दुकान बढ़ा रही है दूसरी तरफ लोगों को नशा से दूर रहने हेतु जागरुकता अभियान का ढोंग कर रही है। जनता सब समझ रही है।

शराब दुकान खोलने का जिक्र संकल्प पत्र में तो था नहीं: प्रेमलता
छत्तीसगढ़ी महिला संघ की जिला अध्यक्ष प्रेमलता देशमुख ने कहा कि महतारी वंदन योजना सरकार के घोषणा पत्र में था लेकिन शराब दुकान खोलने की बात घोषणा पत्र में था ही नहीं। उन्होंने साय सरकार पर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के महिलाओं के साथ धोखा है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

उक्त मौके पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को समर्थन दिया जिसमें प्रमुख रूप से आदिवासी नेता व पार्षद चंद्रभान ठाकुर सुबोध देव, दीनबंधु, हीरोज, पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक समाजसेवी नोहर सिंह गजेन्द्र, गुलाब दास मानिकपुरी, वेदराम यादव, ललित कुमार ध्रुव, मनीश कुमार नवरंगे, रवि कुमार विनोद, निवेदिता दीदी, सुजाता देवी, नीतू दीदी,दीनबन्धु साहू ,चन्द्रकला तारम, रामसिंह यादव, कनकलता नाग, कुसुमलता वर्मा, मनोज साहू, गंगाश्री तोमर, भावना नितेश, सुनीति निर्मलकर, गिरजा साहू, कमलेश कुमार उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक...

रायपुर। छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक और मौका मिल गया है। छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...