CG – प्री B.Ed और D.El.Ed के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: इस तारीख को होगी परीक्षा… छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, नहीं देनी होगी एग्जाम फीस

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा प्री बी.एड. (Pre B.Ed.) और प्री डी.एल.एड. (Pre D.El.Ed.) वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू 28 मार्च 2025 से कर दी गई है। इस साल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा तिथियों और एडमिट कार्ड को लेकर व्यापमं ने पूरी जानकारी साझा की है।

ऑनलाइन आवेदन की तिथि

  • शुरुआत: 28 मार्च 2025
  • अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) शाम 5:00 बजे तक
  • फॉर्म में संशोधन (कर्रेक्शन विंडो): 26 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025, शाम 5:00 बजे तक परीक्षा की संभावित तारीख 22 मई तय की गई है

परीक्षा तिथि और समय

  • संभावित परीक्षा तिथि: 22 मई 2025
  • प्री B.Ed: सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक
  • प्री D.El.Ed: दोपहर 2:00 से 4:15 बजे तक

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 14 मई 2025

परीक्षा केंद्र: छत्तीसगढ़ के 33 जिला मुख्यालयों में होंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के स्थानीय उम्मीदवारों को राहत दी है। सरकार के आदेशानुसार, इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों से कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे हजारों छात्रों को आर्थिक रूप से फायदा होगा।

उम्मीदवार व्यापमं की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों को तैयार रखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...