भिलाई में सांड ने उठाकर पटका, घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत, घटना के बाद इलाके में दहशत

भिलाई। दुर्ग जिले में सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई। भिलाई के मॉडल टाउन में रहने वाले 81 साल के सियाराम साहू को सांड ने दौड़ाया और उन्हें सड़क पर ही पटक दिया, जिससे बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। घायल सियाराम साहू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

आपको बता दे कि यह पूरा मामला 26 मार्च का भिलाई के मॉडल टाउन का है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सड़क किनारे सांड का जमावड़ा लगा हुआ था। इसी बीच सियाराम साहू अपने घर से बाजार सामान लेने के लिए निकले थे, तभी सड़क किनारे खड़े सांडों ने पहले तो बुजुर्ग सियाराम को जमकर दौड़ाया और दौडाने के बाद उन्हें उठाकर पटक दिया। इससे बुरी तरह घायल सियाराम साहू की अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...