बैडमिंटन खेलते समय घायल हुए विधायक गजेंद्र यादव, अस्पताल में चल रहा इलाज, 15 जून को है जन्मदिन

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव आज सुबह बैडमिंटन खेलते समय घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. राहत की बात है कि अब उनकी स्थिति स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं. बता दें कि 15 जून को विधायक गजेंद्र यादव का बर्थडे है.

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव रोज सुबह की तरह उठकर अपने साथियों के साथ घर के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें दुर्ग के आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें नींद पूरी करने और आराम करने की सलाह दी. अस्पताल में विधायक गजेंद्र यादव का इलाज जारी है.

गजेंद्र यादव की भर्ती होते ही भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, महापौर अलका बाघमार, निगम के पार्षद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे. सभी ने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...