एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए गवर्नर डेका… सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उठाया आनंद

दुर्ग-भिलाई। भिलाई में हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में सेक्टर-7 में आयोजित एक शाम श्री राम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। अखंड भारत के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का यह चतुर्थ वर्ष है। छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से कलाकारों ने सम्पूर्ण माहौल को भक्तिमय बना दिया। राज्यपाल डेका एवं अन्य अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लुत्फ उठाये। इससे पूर्व राज्यपाल ने मंच में स्थापित श्री राम खाटू श्याम की प्रतिकृति का पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन व अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक गण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...