CG- होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, होटल संचालक समेत 6 गिरफ्तार

पिथौरा. महासमुंद जिले के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. सरायपाली के जय पैलेश होटल में सेक्स रैकेट चलाने और युवती से छेड़छाड़ मामले में सरायपाली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पकड़े गए आरोपियों में जयप्रकाश पटेल, भोपाल सिंह, चंदन कुमार, हरदीप सिंह, होटल संचालक अंकित पटेल और संतोष दास शामिल हैं. एएसपी प्रतिभा पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार, होटल संचालक सेक्स रैकेट चलाने का काम कर रहा था. इसके लिए बाकायदा राजधानी रायपुर से युवतियों व महिलाओं को बुलाया जाता था.

एएसपी ने बताया, रायपुर से सरायपाली के जय पैलेश होटल आई एक महिला के साथ 4 लोगों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद होटल में सेक्स रैकेट का भंडा फूटा. सरायपाली पुलिस ने छेड़छाड़ के 4 आरोपी और देह व्यापार चलाने वाले 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...