CG – कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी: बुर्का पहनकर दुकान में घुसा चोर… गोदाम में छुपा, लॉकर तोड़ 30 लाख रुपए लेकर फरार… छत से भागते समय टूटी रस्सी

CG

रायपुर। रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित श्री शिवम कपड़ा शोरूम में 30 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने बड़ी चतुराई से बुर्का पहनकर शोरूम में घुसने के बाद रात के समय वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोर ने 31 मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे शोरूम में घुसकर वहां कुछ कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद उसने शोरूम के बंद होने का इंतजार किया। जब शो-रूम पूरी तरह से बंद हो गया, तो चोर ने अपनी असली कार्रवाई शुरू की। उसने शो-रूम के कैश काउंटर के पास रखे दो लॉकर तोड़े। बताया गया है कि उनमें से लगभग 30 लाख रुपए चुराए।

चोरी के बाद आरोपी ने किसी को शक न होने के लिए शोरूम की छत से रस्सी के सहारे बाहर निकलने का तरीका अपनाया। इसके बाद वह तेजी से फरार हो गया। इस घटना के बाद शोरूम के कर्मचारियों ने अगले दिन जब दुकान खोली तो उन्हें चोरी का पता चला।

अगले दिन कर्मचारी शोरूम में वापस पहुंचे तो काउंटर का लॉक टूटा हुआ था। उसमें रखे हुए करीब 30 लाख रुपए गायब थे। शोरूम में हड़कंप मच गया, पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की। शोरूम में बुर्का पहनकर चोर ने एंट्री की। फिर वह पांच मंजिला शोरूम में इधर से उधर घूमता रहा। इस दौरान उसने लेडिस की आवाज निकालते हुए कर्मचारी से बात करने की भी कोशिश की। कर्मचारी को शक हुआ। उसने अन्य लोगों को यह बात बताई।

बुर्का वाले व्यक्ति की तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कर्मचारियों को लगा कि वह बाहर चला गया है। लेकिन शातिर चोर शोरूम के पहले माले स्थित स्टोर रूम (गोदाम) में छिप गया। रात करीब 11 बजे जब शोरूम बंद करके कर्मचारी अपने घर चले गए। तब वहां के CCTV में नजर आया कि चोर स्टोर रूम से निकलकर ग्राउंड फ्लोर की कैश काउंटर में पहुंच गया। वहां उसने लॉकर तोड़कर करीब 30 लाख रुपए चुरा लिए।

शोरूम में बाहर की तरफ से शटर बंद हो चुका था। तो चोर पांचवें फ्लोर की छत में पहुंच गया। उसने छत के दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। फिर वह छत के रेलिंग से रस्सी के सहारे नीचे उतरने लगा। पुलिस को आशंका है कि चोर ने हाथों में ग्लव्स पहना था। रस्सी से उतरते समय हाथों का ग्लब्स फट गया। जिससे हड़बड़ाहट में रस्सी भी टूट गई। वह तीसरे माले तक ही उतर पाया था। तभी धड़ाम से जमीन पर गिर गया।

पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि चोरी के दौरान बाहर भी कुछ लोग मौजूद थे। जो बुर्के वाले चोर की मदद कर रहे थे। जब वह जमीन पर गिरा तो वही लोग उसे उठाकर लेकर भागे। बताया जा रहा है कि भागने के दौरान भी चोर बुर्का पहना हुआ था। फिलहाल इस मामले में क्राइम ब्रांच समेत सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...