Durg News: सड़क हादसे में यातायात आरक्षक की मौत, राज्यपाल के आने पर बालोद में लगी थी VIP ड्यूटी

दुर्ग। जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में बेमेतरा ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दुष्यंत ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुष्यंत बेमेतरा से बालोद राज्यपाल के आने पर वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे थे। वे अपनी बुलेट से सोमवार शाम को निकले थे। जैसे ही नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम रवेलीडीह के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल जवान को जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बालोद जिले में राज्यपाल रामेन डेका का दौरा था। इसके चलते दुष्यंत ठाकुर की ड्यूटी एक दिन के लिए बालोद में लगाई गई थी। प्रधान आरक्षक दुष्यंत अपनी बुलेट से सोमवार देर शाम ड्यूटी के लिए बेमेतरा से बालोद जाने के लिए निकले थे। दुष्यंत ठाकुर जैसे ही ग्राम पंचायत रवेलीडी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे बुलेट सहित दुष्यंत काफी दूर जा गिरे और उनको गहरी चोट आई।

दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने डायल 112 को फोन किया। तुरंत नंदिनी थाना से एक टीम वहां पहुंची। टीम ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायल प्रधान आरक्षक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुष्यंत ठाकुर के परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव: रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत प्रदेश के...

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर भीषण हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का 15 जुलाई 2026 को...