क्राइम न्यूज: सड़क किनारे लाल सूटकेस में मिला सिर कटी महिला का शव… हालत देख पुलिस भी सकते में… रेप के बाद हत्या की आशंका

क्राइम न्यूज

क्राइम डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मवई गांव के पास सड़क के किनारे पड़े एक लाल सूटकेस में महिला का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ। वहां से गुजर रहे लोगों ने बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बता दें कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सिर कटी और अर्धनग्न हालत में मिली लाश

दरअसल, थाना खेड़ी पुल इलाके में मवई गांव के पास सड़क किनारे एक लाल रंग का बैग पड़ा मिला। उस बैग से काफी बदबू आ रही थी और उस पर मक्खियां भी आ रही थी। यह देखने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस खोला, तो सभी हैरान रह गए। बैग में अर्धनग्न हालत में एक महिला का शव पड़ा था।

सूटकेस से शव को निकालने के बाद पता चला कि महिला का सिर गायब है, जबकि बैग में उसका बाकी का शरीर पाया गया। शुरुआती जांच के अनुसार, मृतक महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच में बताई जा रही है। वहीं, फोरेंसिक टीम का कहना है कि यह शव करीब 1 हफ्ते पुराना है। शव की हालत को देखकर को आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद महिला का हत्या कर दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की बरामद शब्द का सिर काटकर पहले प्लास्टिक के बोरे में बांधा गया है। उसके बाद इस प्लास्टिक के बोरे को एक सूटकेस में रखकर यहां फेंका गया है। इसकी सूचना क्राइम ब्रांच को दी गई, जिसके बाद कई थानों के थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, आसपास के इलाकों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पलवल, गुरुग्राम में भी गुमशुदा महिलाओं की रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...