केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के महासचिव और सलाहकार ने की CM साय से मुलाकात, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण की राशि हुई प्राप्त

दुर्ग। केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के महासचिव नीलकंठ गढ़े और सलाहकार सीताराम ठाकुर द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 15 फीट प्रतिमा निर्माण एवं सजावट हेतु 17.64 लाख प्रदान करने बाबत मांग पत्र विगत दिवस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रस्तुत किया गया।

ज्ञातव्य हो कि 11 फरवरी 2024 को धमधागढ़ में वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस एवं मंत्री विधायक सम्मान समारोह में महासभा के अनुरोध पर आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा की 15 फीट प्रतिमा निर्माण मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख की घोषणा की गई थी। उक्त राशि प्रतिमा स्थापना हेतु एजेंसी नगर निगम दुर्ग को प्राप्त हुई है।

वर्तमान में कुल लागत राशि 42.64 लाख का मूल्यांकन किया गया है। जिसमें प्रतिमा निर्माण तथा सजावट कार्य संलग्न है। कुल लागत राशि को ध्यान में रखते हुए शेष राशि 17.64 लाख के लिए मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है। साथ ही नगर की ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के तत्वाधान में 26 एवं 27 अप्रैल 2025 को सिविलि लाईन दुर्ग में राज्य स्तरीय आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आयोजन समिति के अध्यक्ष सीता राम ठाकुर और सचिव दिलीप ठाकुर द्वारा अनुरोध पत्र प्रस्तुत किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...