भिलाई नगर विधायक देवेंद्र के प्रतिनिधि के घर CBI का छापा: राकेश उर्फ़ भोलू श्रीवास्तव के घर जब पहुंची टीम तो लगा था ताला… महादेव बुक से कनेक्शन!

भिलाई। छत्तीसगढ़ में महादेव बुक घोटाले मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (CBI) की छापेमारी कार्रवाई जारी है। गुरुवार को सीबीआई की टीम भिलाई पहुंची और उन्होंने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि राकेश उर्फ़ भोलू श्रीवास्तव के घर पर छापा मारा। हालांकि, जब टीम वहां पहुंची, तो उनके घर पर ताला लटका हुआ था और घर के अंदर कोई नहीं था। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने केवल घर की तस्वीरें और वीडियो खींचे और फिर वो लौट गई।

कुछ दिन पहले सीबीआई की टीम भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के घर भी पहुंची थी। उस समय विधायक घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन सीबीआई टीम ने उनके घर की तलाशी ली और घर वालों से पूछताछ की। इसके बाद अब टीम उनके विधायक प्रतिनिधि के घर पहुंची थी। महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा मामले में सीबीआई की टीम दुर्ग और रायपुर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर चुकी है। 3 अप्रैल की सुबह सीबीआई की टीम ने भिलाई नगर विधायक के प्रतिनिधि राकेश उर्फ भोलू श्रीवास्तव के घर का रुख किया। टीम में सुरक्षा कर्मी और कई अधिकारी शामिल थे।

भोलू श्रीवास्तव भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के करीबी सहयोगी हैं। वह भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा और बजट बैठक में विधायक प्रतिनिधि के रूप में भाग लेते रहे हैं। सीबीआई की कार्रवाई महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़ी हुई है, और यह मामला छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में चल रही जांच का हिस्सा है। सीबीआई की टीम के साथ लोकल पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि, “सीबीआई की टीम भोलू श्रीवास्तव के घर सुबह आई थी। मैं भी वहां पहुंचा था। टीम ने भोलू के घर का फोटो वीडियो खींचा और फिर लौट गई।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...