CG – 65 बच्चों की बिगड़ी तबियत: मिड डे मील में मिली छिपकली… खाना खाने के बाद बच्चों को होने लगी उल्टी… 65 स्टूडेंट को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक साथ 65 बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी। सभी बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना बलरामपुर के कुसमी विकासखंड के गजाधरपुर के तुर्रीपानी प्राथमिक शाला का है। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत गजाधरपुर के तुर्रीपानी प्रायमरी स्कूल में गुरूवार को बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाया गया था। मध्यान्ह भोजन बनाने के बाद सभी बच्चों को खाना खाने को दिया गया। बच्चे खाना खा रहे थे, इसी दौरान एक बच्ची वंशिका की थाली में मरी हुई छिपकली निकली। जब तक छिपकली का पता चला, 65 से अधिक बच्चे खाना खा चुके है।

खाना खाने के बाद कुछ बच्चों को उल्टी होने लगी एवं पेट में दर्द होने लगा। इसकी सूचना हेडमास्टर सरस्वती गुप्ता ने बीईओ रामपत यादव को दी। जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाया गया। कुसमी में बच्चों का उपचार तत्काल शुरू किया गया। बीईओ रामपत यादव सहित अन्य अधिकारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने वाले सभी बच्चों को बाद में खोज-खोजकर हॉस्पिटल लाया गया और उन्हें नमक पानी पिलाकर उल्टी कराई गई। कुछ बच्चों को पेट दर्द की शिकायत थी, कुछ को मितली आ रही थी।

हॉस्पिटल लाए गए करीब 10 बच्चों को ज्यादा उल्टी हो रही थी। एक बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। उपचार के बाद सभी की हालत अब सामान्य है। बीईओ रामपत यादव ने बताया कि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए तीन सहायिकाएं हैं। आशंका है कि खाना बनाने के दौरान छिपकली गिरी थी। स्कूल में आज 101 बच्चे उपस्थित थे, जिनके लिए मध्यान्ह भोजन बनाया गया था। हालांकि स्कूल में दर्ज संख्या करीब 150 है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...