CG – शराब के नशे में पीट रहा था पत्नी को… बीच-बचाव कर रहे बाप पर बेटे ने कर दिया कुल्हाड़ी से गले पर वार… मौके पर ही हो गयी मौत

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक बेटे ने अपने पिता की गर्दन कुल्हाड़ी से काट डाली। शराब के नशे में युवक अपनी पत्नी को पीट रहा था। इस दौरान बीच बचाव करने गए पिता पर उसने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी (टंगिया) से अपने पिता की गर्दन काट दी। मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गए। आरोपी शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। बीच बचाव करने आए पिता की हत्या कर दी। इस मामले में पत्नी के आवेदन पर चिल्फी थाना पुलिस ने आरोपी संतोष यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आज शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि पत्नी सुनीता यादव अपने घर पर थी। पति संतोष यादव शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान पिता पंचम लाल यादव ने बीच बचाव किया। इससे नाराज बेटे संतोष यादव ने धारदार कुल्हाड़ी से पिता पंचम लाल यादव के ऊपर हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बोड़ला के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...

Durg News : म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसों के...