दुर्ग कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समय पर कार्य पूरा करने दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में विभिन्न जगहों पर चल रहे निर्माण कार्य समूह नल जल प्रदाय योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचई के अधिकारियों के साथ ग्राम अंजोरा (ढ) समूह नल जल योजना (8.5 एमएलडी), चंदखुरी समूह नल जल प्रदाय योजना (8 एमएलडी) और निकुम समूह नल जल योजना (6.5 एमएलडी) का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने जल शुद्वि संयंत्र के कार्य में प्रगति लाने ठेकेदारों को निर्देशित किया।

कलेक्टर सिंह ने अंजोरा (ढ) समूह नल जल योजना अंतर्गत निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। वहीं चंदखुरी और निकुम समूह नल जल योजना के निर्माण कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने धीमी गति से कार्य करने पर ठेकेदार को पेनाल्टी राशि जमा करने के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित ठेकेदारों को पाइप लाईन विस्तार कार्य, एमबीआर निर्माण, इंटकवेल निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के साथ ही बारिश पूर्व संपूर्ण कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया। इस अवसर पर कार्य पालन अभियंता पीएचई उत्कर्ष पाण्डेय और विभाग के एसडीओ एवं उपयंत्री भी साथ मौजूद थे। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...