भिलाई में 12वीं की स्टूडेंट ने जिंदगी को कहा अलविदा: एग्जाम में कम मार्क्स आने के डर से इंजीनियर की बेटी ने किया सुसाइड… केबल वायर से झूलती मिली

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई निवासी 12वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। मृतिका की पहचान एरिना कराब उम्र 19 साल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका के एग्जाम अच्छा नहीं गया था, जिससे वो परेशान थी। बताया जा रहा है कि, इसके पूर्व भी वो 12वीं में फेल हो चुकी है और 11वीं में 3 बार सप्लीमेंट्री आया है।

मृतिका एरिना कराब CSEB नेहरू नगर में रहती थी। छात्रा के पिता आनंद कराब इंजीनियर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल को दोपहर में छात्रा के पिता आनंद रोज की तरह नेहरू नगर ऑफिस ड्यूटी गए थे। उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे रितेश को लेकर छोटी बेटी हिमांशी का चेकअप कराने हॉस्पिटल गई थी। वे लोग दोपहर 12 बजे घर से गए और सवा 1 बजे वापस आए। इस दौरान घर का दरवाजा बाहर से बंद था। छात्रा की मां ने पीछे के दरवाजे से किचन का दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो बेटी केबल तार से बंधी रस्सी से लटकी हुई थी। नीचे उतारकर सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

छात्रा के पिता आनंद कराब ने बताया कि उनकी बेटी एरिना पढ़ने में अच्छी थी। पहले वो हिंदी मीडियम से पढ़ रही थी। 10वीं में उसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में डाला गया। उसने 10वीं में 89 प्रतिशत नंबर लाकर फर्स्ट क्लास पास किया। इसके बाद मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई शुरू की, लेकिन उसके नंबर कम आने लगे। 11वीं में उसने 3 बार सप्लीमेंट्री दी और पास हुई। इसके बाद 12वीं में वह फेल हो गई। पिता ने उसे कई बार समझाया कि अगर समझ नहीं आ रहा तो टेंशन मत लो सब्जेक्ट चेंज कर दो।

उनकी बेटी शिवा पब्लिक स्कूल मैत्री विहार में पढ़ती थी। उसके साथ के दूसरे बच्चे अच्छे मार्क्स से पास हो रहे थे, लेकिन एरिना फेल हो जा रही थी। मामले में पुलिस पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को 5 अप्रैल को परिजनों को सौंपा गया। छात्रा के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...

GGU में छात्रों के विरोध के बाद BA-LLB छठवें...

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में BA-LLB छठवें सेमेस्टर की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर छात्रों का विरोध आखिरकार रंग लाया। छात्रों...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सक्ती अस्पताल के सिविल सर्जन संतोष पटेल को...