आत्मानन्द सेलूद स्कूल का गौरवमयी पल : इसरो के वैज्ञनिक महेंद्र जोशी ने अनुभव किया साझा, विद्यार्थियों ने उनके जैसे बनने लिया संकल्प, सामाजिक जागरूकता के लिए निकाली गई रैली…

भिलाई। 25 मार्च को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेलूद के लिए गौरव का क्षण था। प्रथम सत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) तिरुवंतपुरम के वैज्ञानिक महेंद्र जोशी को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे इसी विद्यालय के हिन्दी माध्यम स्कूल से पढ़े हैं। उन्होंने अपना परिचय देते हुए अध्ययनकाल से लेकर वर्तमान स्थिति तक के जीवन सफर का वर्णन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा जोशी का परिचय सुनकर अत्यंत उत्साहित हुए। विद्यार्थी भी उनका जीवन परिचय सुनकर लगन और परिश्रम के साथ उनके जैसे बनने के लिए दृढ़ संकल्पित दिखे।

छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपने जिज्ञासा को व्यक्त करते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिसका सार्थक उत्तर देते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासा का समाधान किए एवं श्री जोशी के प्रेरक उद्बोधन से सभी विद्यार्थी लाभांवित हुए। विद्यालय की तरफ से जोशी को प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए पुन: पधारने के लिए आमंत्रण दिया गया। जोशी ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को ऑनलाइन अपने जिज्ञासा के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने अपने अध्ययन के दौरान विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों व वर्तमान में उपलब्ध उत्कृष्ट संसाधनों के बीच तुलना करते वर्तमान संसाधनों की उपलब्धता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था तैयार है इससे विद्यार्थियों को आने वाले समय में अत्यंत लाभ प्राप्त होगा। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार भी व्यक्त किए।
यह पल भी छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहित करने वाला था।

जब उनके बीच शालेय परिवार के पूर्व छात्र जो आज एक सफल वैज्ञानिक बन चुके हैं, उनके आदर्शों पर चलकर हम भी आने वाले समय में इनके जैसे बनेंगे की चर्चा छात्र-छात्राओं के मध्य होती रही, बच्चों के उत्साह को देखकर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बहुआयामी शैक्षणिक व्यवस्था संचालित कर सफल विद्यार्थी बनाने के लिए अपनी प्रतिबध्यता व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेलूद की सरपंच खेमिन साहू व पूर्व सरपंच खेमलाल साहू तथा सीएमडीसी के अध्यक्ष एमके तिवारी के साथ सदस्य भी उपस्थित रहें। इस अवसर पर खेमलाल साहू ने बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेलूद अपनी बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है।

स्थानीय समुदाय द्वारा और बेहतर बनाए जाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करता रहेगा। साहू द्वारा विद्यालय के अनुशासन, शिक्षकों की कर्मणता एवं विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की लगनशीलता के लिए बधाई दी। साहू ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेलूद की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सामाजिक जागरुकता केलिए विद्यार्थियों की रैली भी निकाली गई। विद्यार्थियों द्वारा घर-घर जाकर कोरोना वायरस से बचाव, मतदाता वोटर कार्ड, पानी संरक्षण, शुद्ध पेयजल, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरुकता, विद्यालय जाने योग्य बच्चों को आसपास के विद्यालय में प्रवेश कराए जाने के लिए अभिभावकों से आग्रह किया गया। मतदाता जागरुकता व नशामुक्ति से दूर रहने के लिए समुदायिक सदस्यों से से आग्रह किए। समुदाय के लोग विद्यार्थियों से परिचर्चा के दौरान इन सभी बिंदुओं पर संदेश देने के लिए विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किए।

द्वितीय सत्र में कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू विद्यालय में उपस्थित हुए और विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों से अवगत हुए तथा बेहतर शैक्षणिक व्यस्था के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिए। आवश्यकता अनुसार सहयोग प्रदान करने का आश्वान भी दिए। अश्वनी साहू द्वारा विद्यालय में डोम तैयार करने के लिए अपनी सहमति भी प्रदान की हैह। इस अवसर पर प्राचार्य एमपी शुक्ला व विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

AI और फार्मेसी के भविष्य पर भिलाई में होगा...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल विज्ञान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की बढ़ती उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के लिए संजय...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...

फार्मेसी रिसर्च में रूंगटा यूनिवर्सिटी का नाम रोशन :...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल साइंस के क्षेत्र में शोध और वैज्ञानिक योगदान के लिए रूंगटा यूनिवर्सिटी के कुलसचिव एवं डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ. एजाजुद्दीन को...

NEET काउंसलिंग में MBBS सीटों के आवंटन पर बवाल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मेडिकल प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग का चौथा चरण विवादों में आ गया है। MBBS की 87 सीटों...