भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 45 वे स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शासकीय अस्पताल, सुपेला में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। साथ ही उनका कुशलक्षेम जानकार शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष पुरूषोतम देवांगन, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश पांडे, जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू व बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि आज के दिन ही भाजपा की स्थापना हुई थी और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, मोदी जैसे प्रधानमंत्री है हमारे जिनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि भाजपा जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता का हित करने वाली पार्टी है, जिनके हम सब कार्यकर्ता है, गर्व है हमे की हम भाजपा कार्यकर्ता है।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा सेवा कार्य करके आज अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना दे रहे है, उनके सुख दुख पूछ रहे है, मानव सेवा माधव सेवा के मूलमंत्र पर हम कार्य कर रहें है। सभी वर्गों के साथ है भाजपा लोगों का बगैर किसी भेदभाव के विकास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ था।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला भाजपा मंत्री विजय जायसवाल, मार्कण्डेय तिवारी, अशोक गुप्ता, मनोज तिवारी, गोपाल बिष्ट, रूपराम साहू, भाजपा सुपेला मंडल अध्यक्ष दीपक भोडेकर, कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष शशि भगत, संजय जायसवाल, सोशल मीडिया संयोजक रवि कश्यप, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, आशीष दुबे, जिला मंत्री राम शर्मा, सुभाष शर्मा, जिला प्रचार मंत्री राहुल झा, जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा,अभिषेक पाण्डेय, कन्या शक्ति संयोजिका अर्पणा मुखर्जी, स्वाध्याय मंडल संयोजक पी राज, सतीश दुबे, दीपक, कार्यालय मंत्री उमेश वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी केशव पासवान, कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, सुपेला मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, वैशाली मंडल अध्यक्ष विनय सेन, चरोदा मंडल अध्यक्ष समीर अग्रवाल, रिसाली मंडल अध्यक्ष नरेंद्र निर्मलकर, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रोहित तिवारी, महामंत्री आशु तिवारी, अनिल नायक, शिवा पटनायक, मनीष चौधरी, सूरज राजपूत, सिद्धार्थ राजपूत, विवेक सेन, प्रेम पासवान, गोलू यादव, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।
