हरे कृष्णा मूवमेंट भिलाई द्वारा रामनवमी महोत्सव का आयोजन… पालकी भी निकाली गयी

भिलाई। हरे कृष्णा मूवमेंट, अक्षय पात्र, भिलाई द्वारा आयोजित ‘श्री राम नवमी महोत्सव’ में 1,000 से अधिक भक्तों ने भाग लिया। इस दिन भगवान राम अयोध्या में राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र स्वरुप प्रकट हुए थे। राम नवमी के अवसर पर भक्तों ने पूरे दिन उपवास किया और श्री राम को उनके पवित्र नामों को जप कर तथा रामायण सुनकर याद किया। इस दिन श्री श्री राधा कृष्णचन्द्र को विशेष अलंकार भगवान् सीता राम के रूप में में सजाया गया। मंदिर प्रांगण में सुरुचिपूर्ण फूलों से सजाए गए और एक भव्य मंडप में श्री राम दरबार की स्थापना की गई।

सांयकाल में भव्य रामतारक यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमे सभी भक्तों ने आहुति प्रदान की। तत्पश्चात मंदिर परिसर में भगवान की दिव्य पालकी निकाली गयी। भगवान के नाम पाठ एवं दिव्य कीर्तन से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया । शयन आरती के साथ श्री नाम रामायण का पाठ किया गया,जो की सम्पूर्ण रामायण का संक्षेप में वर्णन है। अंत में सभी भक्तों को भगवान रामचंद्र का दिव्य प्रसादम वितरित किया गया ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...