दुर्ग पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा: सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में कहा- “गांव में गौशाला और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएं”

दुर्ग। दुर्ग जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। अभ्युदय संस्थान अछोटी में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि संस्थान में जो जानकारी लिए है, उसको अपने गांव में अमल में लाने का प्रयास होना चाहिए। गांव में सामाजिक, समानता और आपसी तालमेल से गांव को समृद्ध बनाना है। पंचायत में क्या-क्या हो सकते है, नियमों का अध्यन कर लेवें।

उन्होंने कहा कि गांव के सभी का सम्मान करें। गांव में गौशाला और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाये। पशु पालन के लिये गवचर में हरा चारा उगाये। गवचर के लिए गांव में 6 एकड़ जमीन चिन्हांकित कर लिया जाये। अभ्युदय संस्थान में पुरानी पारम्परिक कृषि को आज भी पुनर्जीवित रखा है। कार्यशाला के दौरान सभी को अवलोकन व अनुभव करने का अवसर मिला है। आपको भी अपने गांव को अच्छे काम से प्रदेश में पहचान दिलाना है। गांव में व्यवस्थायें बनाये।

कार्यशाला की सिख से गांव में अभिनव प्रयोग करे। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यशाला में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों से अंतरंग चर्चा कर उनके सुझाव सुने। उन्होंने अभ्युदय संस्थान में गौशाला, सोलर सिस्टम, हरे चारा की खेती का भी अवलोकन किया। अभ्युदय संस्थान प्रमुख संकेत ठाकुर ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा, बालोद जिले के विभिन्न विकासखण्डों के चिन्हित ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...