विधायक देवेन्द्र की पहल लाई रंग : वार्ड 41 आदिवासी मोहल्ला में बन रहा सर्व सुविधा युक्त शौचालय, वार्ड के लोगों ने विधायक का जताया आभार

भिलाई। नगर निगम भिलाई के वार्ड 41 आदिवासी मोहल्ले में रहने वाले लोगों की मांग जल्द ही पूरी होने वाली है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से आदिवासी मोहल्ले में सर्वसुविधा युक्त शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समय-समय पर वार्ड का दौरा करते हैं व लोगों से मिलते रहते हैं। उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसका निदान करते हैं। कुछ माह पूर्व विधायक देवेंद्र वार्ड दौरा करते हुए वार्ड 41 आदिवासी मोहल्ला पहुंचे थे। जहां उन्होेंने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया, लोगों से मिलें, हालचाल जाना। तब लोगों ने उन्हे बताया था कि उनके मोहल्ले में शौचालय नहीं है।

शौचालय नहीं होने की वजह से उन्हें बहुत परेशानी होती है। उन्हें दूसरे मोहल्ले के शौचालय में जाना पड़ता है। खासकर महिलाओं को बड़ी समस्या होती है। रात में शौच जाने में बड़ी दिक्कत होती थी। बीते कई सालों से मोहल्ले के लोग एक सार्वजनिक सुलभ शौचालय की मांग कर रहे थे। लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई।

विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुना और गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करके मोहल्ले में जल्द से जल्द एक शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया था। निर्देश के तहत जोन 4 क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा स्टीमेंट तैयार करके शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। जोन 4 के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सर्वसुविधा युक्त शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

बनेगा 8 लाख की लागत से:-
क्षेत्रवासियों ने बताया कि विधायक देवेंद्र यादव की पहल से उनके क्षेत्र में जल्द ही करीब 8 लाख की लागत से सर्वसुविधा युक्त शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है और जगह की सफाई कर निर्माण किया जा रहा है।

इससे क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। लाेगों ने इस पहल के लिए विधायक देवेंद्र यादव का आभार जताया और कहा कि बीते कुछ साल से उनके क्षेत्र में शौच की समस्या थी। इस समस्या का जल्द समाधान होने जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...