दुर्ग में मूकबधिर युवती से चाचा ने किया छेड़छाड़: घर में सो रही थी लड़की, आरोपी ने अचानक हाथ पकड़ा और मुंह दबाया… भीड़ ने की पिटाई और पुलिस को सौंपा; थाने पहुंचे लोग

दुर्ग। दुर्ग में 6 साल की मासूम से उसके चाचा की दरिंदगी का मामला अपने उबाल पर है। इसी बीच उसी क्षेत्र में एक मूकबधिर लड़की से भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में भी पीड़िता की चाचा ने अपनी भतीजी से छेड़छाड़ किया है।

दरहसल 19 वर्षीय पीड़िता के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को जब वह घर में सो रही थी तभी उसका मुंह बोला चाचा 35 वर्षीय तामेश्वर यादव पहुंचा और हाथ पकड़ लिया। लड़की के विरोध करने पर उसका मुंह भी दबाया। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद पीड़िता शोर मचाते हुए घर से बाहर निकली और मोहल्ले वालों को बुलाई। जिसके बाद सभी ने दौड़ा-दौड़ाकर आरोपी को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने मोहन नगर थाना का घेराव कर खूब हंगामा किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...