EX Boyfriend ने महिला को किया अधमरा: हसिए से प्राण घातक हमला…दुर्ग पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

भिलाई। पाटन के आखरा गांव से खबर आ रही है कि वहां एक पूर्व प्रेमी ने महिला पर प्राणघातक हमला कर दिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने युवक के खिलाफ 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पाटन पुलिस ने बताया कि आखरा पाटन निवासी दुर्गा ढीमर मां चंडी रेस्टोरेंट में काम करती है।

शनिवार की सुबह अनमोल बाजार पाटन के पास से गुजर रही थी। तभी राजिम नवा पारा निवासी नेमीचंद साहू नामक युवक ने हसिए से पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में वार कर दिया। आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना में महिला को गंभीर चोटें आई है। जिसका उपचार पाटन अस्पताल में जारी है। महिला के दो छोटे बच्चे भी है। बताया जा रहा है कि महिला का पति नहीं है। महिला पर हुए हमले के बाद से गांव मे सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने बताया कि नेमीचंद दुर्गा का पुराना प्रेमी है। हमले का कारण फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा हैं कि घायल महिला के बच्चे को भी करीब ढाई माह पहले नेमीचंद अपने साथ लेकर चल गया था।

पतासाजी करने के बाद बच्चा उसी के पास से बरामद हुआ। इसके अलावा महिला परिवार के साथ पूर्व में नावापारा राजिम में रहा करती थी। लेकिन नेमिचंद अनबन होने के बाद परिवार समेत पाटन आ गई।

पाटन थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि युवक ने महिला पर प्राण घातक हमला किया है। उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हमला करने वाला युवक महिला का पुराना प्रेमी है। फिलहाल जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...